अखिल नाथ का 26वां जन्मदिन: युवा नेतृत्व, सेवा और उपलब्धियों की प्रेरक यात्रा

  • टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर सादगी से मनाया जन्मदिन

युवा समाजसेवी एवं उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के यूथ प्रेसिडेंट अखिल नाथ (Akhil Prem Nath) ने हाल ही में अपना 26वां जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में निजी पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

अखिल नाथ ने कम उम्र में ही समाजसेवा, युवा नेतृत्व और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाकर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 22 वर्ष की आयु में वे कुरुक्षेत्र गुरुकुल में आयोजित एक विशेष बैठक में आमंत्रित प्रतिनिधियों और पत्रकारों के दल का हिस्सा बने। इस बैठक में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक खेती (नेचुरल फार्मिंग) की संभावनाओं और उसके विस्तार पर चर्चा की गई। यह सहभागिता उनके सामाजिक सरोकारों और जन-जागरूकता के प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जाती है।

2022: बैठक में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ अखिल नाथ एवं आमंत्रित प्रतिनिधियों और पत्रकारों का दल

इसके अतिरिक्त, उन्होंने उन्नत भारत सेवाश्री अवॉर्ड्स में “यूथ आइकॉन” श्रेणी की शुरुआत कर युवाओं को समाजसेवा और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने की नई पहल की। जो उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को दर्शाता है।

साथ ही, 25 वर्ष की आयु में अखिल नाथ को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, हरियाणा राज्य का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

अपने 26वें जन्मदिन के अवसर पर अखिल नाथ ने कहा कि वे भविष्य में भी युवाओं को जागरूक करने, समाजसेवा को मजबूती देने और राष्ट्रहित में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *