कुमाऊँ के अंतिम राजा रहे राजा आनंद सिंह की 139वीं जयंती सोमवार को ड्योडी पोखर में धूमधाम से मनाई गई। प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और चंद वंश के उत्तराधिकारियों ने माँ नंदा देवी के दर्शन किए।
अल्मोड़ा। कुमाऊँ के अंतिम राजा रहे राजा आनंद सिंह की 139वीं जयंती सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जगदंबा दरबार ड्योडी पोखर स्थित उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इससे पूर्व चंद वंश के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्यों ने माँ नंदा देवी के दर्शन कर कुलदेवी के चरणों में शीश नवाया। ड्योडी पोखर में राजपुरोहित नागेश चंद्र पंत ने राजा आनंद सिंह की मूर्ति को स्नान कराया और उनके जीवन योगदान का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि राजा आनंद सिंह पुत्र भीम सिंह, सर्वधर्म प्रेमी, ज्योतिषाचार्य, वैद्य, साधु और स्वतंत्रता सेनानी थे। वे 1921 से 1923 तक कुमाऊँ क्षेत्र के एमएलसी भी रहे।
राजा आनंद सिंह ने कुमाऊँ रेजिमेंट की स्थापना में योगदान दिया और किसानों को आलू, सेब जैसी नकदी फसलों की ओर प्रेरित किया। इस अवसर पर चंद वंश के वंशज राजा चंद्र सिंह, मेयर अजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, दिनेश पांडे, हेमलता वर्मा, हरीश पंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।